Uttarakhand

CM पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र मिलम में सैनिकों के साथ बिताया समय, कहा — ‘उनकी देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है’

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र मिलम, पिथौरागढ़ का दौरा किया, जहां उन्होंने देश की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने सैनिकों के उत्साह, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ समय बिताना गर्व और प्रेरणा से भर देने वाला अनुभव रहा।

  • सीएम धामी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि हमारे सैनिकों की देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण भावना हर नागरिक के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में भी सैनिकों का जज़्बा अदम्य है, जो देश की सुरक्षा और एकता की भावना को मजबूत करता है।

  • धामी सरकार लगातार सीमांत इलाकों के विकास और सैनिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ाने वाला रहा, बल्कि प्रदेशवासियों के बीच देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *