Uttarakhand

यूयूएसडीए निर्माण पर बवाल, पानी की टंकी पर चढ़कर जताया विरोध

  • बंजारावाला में UUSDO के अधूरे निर्माण कार्यों के विरोध में क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद रुचि रावत के नेतृत्व में जनआक्रोश रैली निकाली गई और प्रदर्शनकारी विजिलेंस मुख्यालय स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
  • सूचना मिलने पर हरगिरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को सुरक्षित नीचे उतरवाया। पार्षद और क्षेत्रवासियों ने पेयजल, सीवर और सड़क निर्माण में हो रही देरी की शिकायत रखी, जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य और सुरक्षा पर असर

  • क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधूरे कार्यों के कारण बरसात में सड़कें चलने लायक नहीं रहतीं, जबकि धूल उड़ने से बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने निर्माण में पारदर्शिता की कमी का भी आरोप लगाया।
  • प्रदर्शन में ओमप्रकाश सती (बबन), बीर सिंह पंवार, विवेक घिल्डियाल, जयवीर रावत, जोगेंद्र सिंह रावत, मोहम्मद वसीम सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे।
  • यह मामला स्वच्छ पर्यावरण, स्वास्थ्य के अधिकार और सुरक्षित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा है, जिस पर समयबद्ध कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *