प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए बोले CM धामी, बजट से विकास को मिलेगा नया आयाम
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक विकास को गति देने, जन-आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ, सबका विकास के विजन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
- मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि यह विकासोन्मुखी और समावेशी बजट है, जिसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्गों, छोटे उद्यमियों और पिछड़े तबकों के हितों का खास ध्यान रखा गया है।
- उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और बुनियादी ढांचे के लिए किए गए प्रावधान उत्तराखंड के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।
