Uttarakhand

हल्द्वानी: ट्रेडिंग वेबसाइट पर निवेश के नाम पर 5.20 लाख की साइबर ठगी

  • हल्द्वानी में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां टेलीग्राम ऐप के जरिए ट्रेडिंग वेबसाइट का झांसा देकर एक युवक से 5.20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और राशि वापस दिलाने की मांग की है।
  • पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक से दिसंबर महीने में टेलीग्राम के माध्यम से अज्ञात लोगों ने संपर्क किया। ठगों ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट से जुड़ा बताया और एक लिंक भेजकर लॉगिन करने को कहा। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए बोनस और रिफंड दिखाया गया, जिससे युवक उनके जाल में फंस गया।
  • 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच ठगों के बताए गए अलग-अलग खातों में युवक ने चार चरणों में कुल 5.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
  • 25 दिसंबर को 70 हजार, 49 हजार और 87,027 रुपये
  • 31 दिसंबर को 49 हजार, 1,39,148 रुपये और 1,17,647 रुपये
  • पीड़ित का कहना है कि इतनी बड़ी रकम जमा कराने के बावजूद न तो कोई मुनाफा मिला और न ही मूल राशि लौटाई गई। बाद में जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की तो ठगों ने जवाब देना बंद कर दिया
  • इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और ठगी की रकम वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *