Uttarakhand

Haldwani Bus Fire: चलते वाहन के टायर में आग, SSP ने पीछा कर बचाई यात्रियों की जान

  • हल्द्वानी में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के पिछले टायर में अचानक आग लग गई। बस में करीब 12 यात्री सवार थे, जो समय रहते सुरक्षित निकाल लिए गए।
  • बताया जा रहा है कि चलते समय बस के पिछले पहिए से धुआं निकलने लगा, जिसे चालक नहीं देख पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय के लिए आग की लपटें भी नजर आईं
  • इसी दौरान गश्त पर निकले एसएसपी मंजुनाथ टीसी की नजर बस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बस का पीछा किया और ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
  • बस रुकवाने के बाद पुलिस ने तुरंत अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) का इस्तेमाल किया और बाद में दमकल टीम की मदद से टायर पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। सुरक्षा के लिहाज से सभी यात्रियों को बस से उतारकर दूसरी बस से रवाना किया गया
  • प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह ब्रेक शू का अत्यधिक गर्म होना माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण का पता तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
  • जांच में यह भी सामने आया कि बस का टैक्स पिछले वित्तीय वर्ष तक ही जमा था और वाहन का बीमा भी समाप्त हो चुका था। ऐसे मामलों में किसी दुर्घटना की स्थिति में सरकारी कोष से भुगतान करना पड़ता है।
  • इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन समय पर हुई कार्रवाई से कई लोगों की जान बच गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *