देहरादून सहित आठ जिलों में भारी बारिश के चेतावनी, यलो अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह
देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी देहरादून सहित आठ जिलों के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।
देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में यलो अलर्ट जारी कर कहीं-कहीं भारी बारिश व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है।
राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की चेतावनी जारी की है।
गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, जिसके कारण उमस वाली गर्मी रही। कहीं-कहीं तीव्र दौर में बारिश भी हुई।
