उत्तराखंड में 30 सितंबर तक पांच घंटे के लिए होगी बिजली की कटौती, UPCL की ओर से हुआ शटडाउन का शेड्यूल जारी
- ऊर्जा निगम की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुडे़ अलग-अलग फीडरों में बुधवार से बिजली की कटौती होगी।
- एचटी लाइन और केबल बदलने और लापिंग-चापिंग के कार्य के चलते विभिन्न जगहों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह शटडाउन 30 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में किया जाएगा।
- 23 और 24 सितंबर को बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बरेली रोड फीडर के तहत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड की गली नंबर 1 से 11 तक, मेडिकल कालेज, एफटीआइ और हिमालय फार्म जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
- रामपुर रोड फीडर से रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कालेज, रामपुर रोड की गली नंबर एक से 11 तक और महिला अस्पताल क्षेत्र बिजली की कटौती से प्रभावित रहेंगे। 25 और 26 सितंबर को बाजार तथा काठगोदाम रोड फीडर में शटडाउन रहेगा।
- बाजार फीडर से बद्रीपुरा, आफिसर कालोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कालोनी प्रभावित होंगे। काठगोदाम रोड फीडर के तहत कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कालोनी, पंत कालोनी, संजय कालोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र में बिजली की कटौती होगी
- 30 सितंबर को गांधी नगर फीडर में भी शटडाउन रहेगा। इसके चलते अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर 8 व 16 और मंगलपड़ाव क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। ऊर्जा निगम ग्रामीण के ईई प्रदीप कुमार ने लोगों से मदद की अपील की है।
