R Ashwin का बड़ा बयान: ‘महिला टीम ने World Cup Trophy Legends के साथ शेयर की, पुरुष टीम ने कभी ऐसा नहीं किया’
- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने महिलाओं की Team India द्वारा जीते गए पहले ODI Women’s World Cup के बाद ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया में जबरदस्त चर्चा बना दी है। अश्विन ने हरमनप्रीत कौर और उनके पूरे स्क्वॉड की उस Gesture के लिए दिल से सराहना की, जो उनके अनुसार Indian Men’s Cricket Team ने आजतक कभी नहीं किया।
R Ashwin ने ऐसा क्या कहा?
- अश्विन ने कहा कि Women’s Cricket Team ने जीत का जश्न मनाते समय भारतीय महिला क्रिकेट की तीन Legend Players — मिताली राज, झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा — को सम्मान देते हुए World Cup Trophy को उनके साथ शेयर किया। ये तीनों उस वक्त DY पाटिल स्टेडियम में Commentary Panel पर थीं। टीम ने उन्हें स्टेज पर बुलाया, Trophy उठाने का मौका दिया और Celebration Moment का हिस्सा बनाया।
- अश्विन ने इस Gesture को real respect to legacy बताया और कहा कि महिला टीम ने न सिर्फ भारत के लिए इतिहास रचा बल्कि उन Legends को भी वह सम्मान दिया जिसके वे हमेशा से हकदार रही हैं। अश्विन ने सवाल खड़ा किया कि Men’s Team ने ऐसा Gesture कभी Follow क्यों नहीं किया, जबकि वह भी भारत के कई World Cup Journeys का हिस्सा रही है।
- अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए आर अश्विन ने कहा कि वर्ष 2016-17 का वो वर्ल्ड कप फैंस कभी नहीं भूल सकते, जब हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ हार से भारतीय टीम को भारी निराशा मिली थी। उस टूर्नामेंट में मिताली राज और झूलन गोस्वामी दोनों टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा थीं।
- अश्विन ने कहा कि इस बार जब भारतीय महिला टीम ने World Cup Trophy जीती, तो उन्होंने सिर्फ Celebration नहीं किया बल्कि Trophy को खुद मिताली राज के हाथों में देकर Emotionally Iconic Movement बनाया। अश्विन के अनुसार — यही वह Gesture है, जिसे वह Real Respect कहते हैं — और इसी के लिए उन्होंने महिला टीम को Salute किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि Indian Men’s Team ने ऐसा Gesture पहले कभी Follow नहीं किया।
- अश्विन ने कहा कि पुरुष टीम अक्सर पुराने खिलाड़ियों को सम्मान देने की बात तो करती है, Interviews में Reminder भी देती है, लेकिन महिला टीम ने इसे सच में लागू करके दिखा दिया। यही Reason है कि यह Win सिर्फ Trophy Win नहीं है — यह Legacy Respect Win भी है।
- अश्विन ने आगे कहा कि कई बार हम Media के सामने चलन में आकर बातें तो कर देते हैं, लेकिन असली श्रेय Previous Generation को देने से बचते हैं। आमतौर पर लोग अपनी Generation को ही बेहतर बताते हुए दूसरों पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने Career में ऐसे कई Discussions देखे हैं, जहाँ पुरानी पीढ़ी के योगदान को Proper Respect और Highlight नहीं मिला।
