InternationalSports

PCB को झटका, ICC ने दिया PCB को करारा जवाब, मैच रेफरी को हटाने की मांग की गई अस्वीकार; अब क्या कर पाएगा पाकिस्तान?

 

एशिया कप 2025 में ‘नो हैंडशेक’ विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की मांग को ICC ने औपचारिक तौर पर किया अस्वीकार। PCB ने टूर्नामेंट से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, लेकिन ICC ने साफ बता दिया है कि वे अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

यह पूरा विवाद भारतीय टीम द्वारा 7 विकेट से मिली करारी हार के बाद खड़ा हुआ, जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया।

इससे नाराज होकर पीसीबी ने मैच रेफरी की ACC और ICC से शिकायत दर्ज कर दी। इतना ही नहीं, पीसीबी ने ये भी साफ कहा था कि अगर आईसीसी पाकिस्तान की मांग नहीं मानता तो वह टूर्नामेंट स बॉयकॉट कर लेंगे यानी यूएई के खिलाफ होने वाले 17 सितंबर को मैच में नहीं खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *