देहरादून के सहस्त्रधारा, मालदेवता और टपकेश्वर मंदिर में आया पानी का सैलाब, टूट गयी सड़के

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में भारी बारिश के बाद देर रात में बादल फटने की घटना हुई है। हादसे में कई दुकानें बह गई हैं।
हालांकि जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचा दिया है। रेस्क्यू का काम लगातार चल रहा है। इस हादसे में हुए दो लोग लापता।

राज्य के सभी स्कूलों में घोसित किया गया अवकाश
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, भारी बारिश और बादल फटने की घटना को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोसित किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ट्वीट, “देहरादून के सहस्त्रधारा में कल देर रात भारी बारिश के कारण कुछ दुकानों में हुआ नुक्सान। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।
