Uttarakhand Weather Today: पाला और घने कोहरे का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
- उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल और चोटियों पर हल्का हिमपात जारी है। केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार तीसरे दिन हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
- वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का असर बना हुआ है। देहरादून, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से यातायात और दैनिक गतिविधियों में परेशानी हो रही है।
- मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में पाले और मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, पूरे सप्ताह कड़ाके की ठंड और सर्द हवाएं बनी रह सकती हैं।
आज का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
- देहरादून: 20.8 / 8.0
- ऊधम सिंह नगर: 13.2 / 8.5
- मुक्तेश्वर: 13.6 / 1.4
- नई टिहरी: 14.5 / 1.5
