Uttarakhand

उत्तराखंड टूरिज्म अपडेट: एडवेंचर टूरिज्म के लिए 15 जनवरी तक नई ट्रेकिंग नीति तैयार

  • उत्तराखंड में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण को संगठित और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार एकीकृत ट्रेकिंग नीति तैयार कर रही है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 जनवरी तक नीति का प्रारूप तैयार कर शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
  • नीति निर्माण में निजी हितधारकों से संवाद किया जाएगा, ताकि भविष्य में व्यवहारिक समस्याओं से बचा जा सके। साथ ही नई ट्रेकिंग चोटियां खोलने, पर्यावरण ऑडिट और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करने पर भी जोर दिया गया है।
  • मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। इसके तहत 10 चिह्नित स्थलों की कार्ययोजना एक माह में तैयार की जाएगी। जबरखेत मॉडल को अन्य क्षेत्रों में लागू करने और डीएफओ को स्पष्ट लक्ष्य देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
  • वन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड को सशक्त किया जाएगा। इसके लिए मैनपावर बढ़ाने, बजट प्रावधान और ग्रांट हेड खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। भविष्य में ईको टूरिज्म स्थलों का संचालन बोर्ड के माध्यम से एमओयू के तहत किया जाएगा।
  • यह पहल स्थानीय रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के आजीविका अधिकार को भी मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *