Entertainment

जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि, गुवाहटी जाम में डूबा

‘या अली’ सिंगर जुबिन गर्ग का निधन, गुवाहाटी में अंतिम संस्कार

लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के अचानक निधन की खबर ने सभी को झकझोर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन सिंगापुर में आयोजित एक फेस्टिवल में परफॉर्म करने से एक दिन पहले, 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 52 वर्षीय सिंगर की मौत हो गई।

उनके निधन की खबर आने के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, रविवार को उनकी बॉडी को अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गुवाहाटी में रखा गया, जहां लोग, राजनेता और सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

दो बार पोस्टमार्टम के बाद, मंगलवार को गनशॉट के साथ जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।

जुबिन गर्ग को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

  • लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग को गुवाहाटी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से उनका पार्थिव शरीर कमार्कुची शमशान भूमि तक ले जाया जा रहा है। इस दौरान सड़कें पूरी तरह से लोगों से भरी हुई थीं।

  • अंतिम संस्कार से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू, जुबिन गर्ग के परिवार और दोस्तों के अलावा कई नामचीन हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • असम पुलिस ने शववाहक के रूप में जिम्मेदारी निभाई और हाइवे पर उनके पार्थिव शरीर को शमशान भूमि तक ले जाते समय गन से सलामी दी। इसके लिए उस रूट पर सभी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया और मेघालय समेत मार्ग के सभी हिस्सों को ड्राय डे घोषित किया गया।
  • जुबिन गर्ग की यह विदाई उनके फैंस और संगीत प्रेमियों के लिए बेहद भावपूर्ण और यादगार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *