Farah Khan ने की सलमान खान से रामदेव बाबा की तुलना, दिखाया उनका कीमती कमंडल
रामदेव बाबा जी ने फराह को दिखाया अपना आश्रम
हाल ही में एक्ट्रेस अपने कुक के साथ हरिद्वार रामदेव बाबा (Baba Ramdev Ashram) के आश्रम गई हुई थीं। इस दौरान रामदेव बाबा ने उन्हें मेडिटेशन हॉल, कॉटेज और कुछ पीसफुल कॉर्नर्स दिखाए जहां आराम से बैठकर ध्यान किया जा सकता है।
फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। फराह खान एक फूड ब्लॉग चैनल चलाती हैं जहां वो सेलेब्स के घर जाकर उनसे कुछ डिशेज बनाना सीखती हैं। वहीं फराह के साथ उनके कुक दिलीप भी अब एक पॉपुलर फिगर बन चुके हैं।

साधारण सी कुटिया में रहते हैं रामदेव
इस बातचीत के दौरान रामदेव बाबा ने बताया कि उन्होंने दूसरे के लिए भले ही महल बनावा दिए हैं लेकिन खुद वो अभी भी एक झोपड़ी में रहते हैं जिन्हें जोधपुर के पत्थरों से बनाया गया है। इस बात के बाद फराह खान उनकी तुलना सलमान खान से करती हैं। फराह कहती हैं कि आप दोनों ही बहुत सिंपल हैं।

