International

कश्मीर को लेकर अमेरिका ने किया बड़ा खुलासा! पाकिस्तान में हड़कंप, मोदी-ट्रंप मीटिंग भी चर्चा में

मोदी-ट्रंप मुलाकात की संभावना, अमेरिका ने कश्मीर पर साफ किया संदेश

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही एक उच्चस्तरीय मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह कश्मीर मुद्दे में किसी भी मध्यस्थता की योजना नहीं बना रहा है, जिससे पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया है।
  • गुरुवार को समाचार एजेंसी ANI ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं के बीच मजबूत और सकारात्मक संबंधों को देखते हुए यह बैठक तय मानी जा रही है। हालांकि, मुलाकात का सटीक समय और स्थान अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
  • अधिकारी ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि आप दोनों नेताओं को एक-दूसरे से मिलते हुए देखेंगे। उनके बीच संबंध बहुत ही सकारात्मक हैं। हमारे पास क्वाड शिखर सम्मेलन है और हम इस बैठक की योजना पर काम कर रहे हैं। यह मुलाकात इस साल या अगले साल किसी समय हो जाएगी। हम तारीखों पर काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि अमेरिका-भारत संबंधों में आगे बहुत सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी।”

कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका का स्पष्ट रुख

  • अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद में सीधे मध्यस्थ बनने का कोई इरादा नहीं रखता। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रंप प्रशासन कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने का योजना नहीं बना रहा
  • उन्होंने कहा, “हमारी लंबे समय से यह नीति रही है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है। राष्ट्रपति, जैसा कि वे अन्य मामलों में करते हैं, मदद करने के लिए तैयार हैं यदि उनसे अनुरोध किया जाए, लेकिन फिलहाल उनके सामने कई अन्य जटिलताएँ भी हैं। यह पूरी तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच सुलझाने वाला मामला है।”

दोस्ती और रणनीतिक तनाव का मिश्रण

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह भारत के लिए शानदार काम कर रहे हैं।
  • भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और वीजा नीतियों को लेकर कुछ मतभेदों के बावजूद ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया और भारत-अमेरिका संबंधों को बेहद महत्वपूर्ण बताया। अपने बधाई संदेश में उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में भारत के योगदान की भी सराहना की।
  • इसके अलावा, हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात हुई, जिसमें दोनों देशों ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इससे पहले फरवरी में मोदी और ट्रंप ने व्यापार, ऊर्जा और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *