“Diwali 2025: सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? एक्सपर्ट से जानें पूरा विश्लेषण”
- देशभर में इस समय सोने (Gold Price) और चांदी की मांग अपने चरम स्तर पर पहुंच चुकी है। लोग इस समय सोने और चांदी में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि यह समय निवेश के लिए शुभ माना जाता है। विशेष रूप से धनतेरस के मौके पर लोग छोटे-छोटे आइटम जैसे सिक्का, बार, रिंग या अन्य ज्वेलरी खरीदते हैं।
- बढ़ती मांग और ऊंची कीमतों को देखते हुए कई निवेशक दिवाली (Diwali 2025) के बाद सोना और चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। ऐतिहासिक रूप से देखा गया है कि दिवाली के बाद सोने और चांदी का भाव थोड़ा गिर जाता है, जिससे निवेशकों को सही मौके पर खरीदारी का लाभ मिलता है।
- लेकिन सवाल यह है कि दिवाली के बाद कीमतें कितनी कम होंगी और निवेश के लिए सबसे सही समय कब है। इस पर गोल्ड एक्सपर्ट्स की राय जानना जरूरी है, ताकि आप सही निर्णय लेकर निवेश कर सकें।
Diwali 2025 के बाद सोने का भाव: एक्सपर्ट ने बताया कितनी गिरावट हो सकती है
- हमने कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की और जानने की कोशिश की कि दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतें कैसे बदल सकती हैं।
- अजय केडिया के अनुसार, इस साल सोने और चांदी दोनों में काफी तेजी देखी गई है। जनवरी से अब तक चांदी में लगभग 68% और सोने में 56% की तेजी दर्ज की गई है।
- फिजिकल मार्केट के अनुमान के मुताबिक, दिवाली के बाद 18 से 20% वॉल्यूम के भीतर कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसका मतलब यह है कि लोग फिजिकल गोल्ड खरीदेंगे, लेकिन कम मात्रा में खरीदारी होगी, क्योंकि सोने में पिछले कुछ समय से जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है।
- 1980 के बाद के टेक्निकल इंडिकेटर RSI की समीक्षा से पता चलता है कि सोना ओवरबोर्ड स्थिति में है, यानी खरीदारों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। इस स्थिति में सोने की कीमत में गिरावट या समयबद्ध करेक्शन की संभावना बन जाती है।
- टाइम करेक्शन का अर्थ है कि अगले चार-छह महीनों में यदि मार्केट में कोई बड़ी तेजी या मंदी नहीं आती है, तो सोने का दाम एक सीमित दायरे में रह सकता है, जिसे भी करेक्शन माना जा सकता है।
- अजय केडिया का अनुमान है कि दिवाली 2025 के बाद सोने का भाव लगभग 8-10% तक गिर सकता है, जिससे निवेशकों के लिए सही समय पर खरीदारी करने का अवसर बन सकता है।
सोने में निवेश: अभी खरीदें या इंतजार करें?
- अगर आप सोने में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट का सुझाव है कि अभी तत्काल खरीदारी न करें। विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली 2025 के बाद सोने का भाव 8-10% तक गिर सकता है, जिसे करेक्शन माना जाता है।
- इसलिए, निवेशकों के लिए सबसे सही समय तब होगा जब यह करेक्शन पूरा हो जाए। करेक्शन के बाद खरीदारी करने से आप बेहतर रिटर्न और सुरक्षित निवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
- इस रणनीति से न केवल आप सोने में अचानक हुई तेजी का फायदा उठा पाएंगे, बल्कि निवेश को लॉन्ग-टर्म दृष्टिकोण से भी सुरक्षित रख सकते हैं।
