Uttarakhand

उत्तराखंड स्थापना दिवस 2025 पर होगा विशेष विधानसभा सत्र, राज्यपाल ने अधिसूचना जारी की

  • उत्तराखंड इस वर्ष 9 नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में देहरादून में 3 और 4 नवंबर को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। राजभवन से अनुमति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसके आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी है।
  • सूत्रों के अनुसार, इस विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
  • हाल ही में हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया था कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सत्र आयोजित किया जाए। सत्र की तिथि तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया गया था, जिसके तहत उन्होंने 3 और 4 नवंबर की अवधि निश्चित की।
  • सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद राजभवन ने इस पर हरी झंडी दे दी, जिसके साथ ही विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी। रजत जयंती वर्ष के इस विशेष सत्र में राज्य के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *