Uttarakhand

अस्पताल में लगी भीषण आग से हड़कंप, कई मरीजों को किया गया रेस्क्यू

  • Dehradun के एक निजी अस्पताल में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा एसी में ब्लास्ट होने के बाद हुआ, जिससे अस्पताल परिसर में तेजी से धुआं फैल गया।
  • इस दर्दनाक हादसे में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि कैलाश अस्पताल में भर्ती कराए गए छह मरीजों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • घटना के बाद अस्पताल स्टाफ, स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। धुएं के कारण कई मरीजों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके चलते एंबुलेंस के जरिए उन्हें अन्य अस्पतालों में पहुंचाया गया।
  • सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
  • यह हादसा अस्पतालों में फायर सेफ्टी व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *