Uttarakhand

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, जन समर्थन पार्टी व सहयोगी दलों ने किया भव्य स्वागत

  • देहरादून: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले के उत्तराखंड आगमन पर उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी और सहयोगी क्षेत्रीय दलों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय दलों के एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से वीरपुर गंगोड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने की जानकारी दी गई।
  • प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धन सिंह नेगी, केंद्रीय मुख्य महासचिव अनिल जुयाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिवानलाल चौपतियाल, उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) के केंद्रीय अध्यक्ष बलदेव सिंह नेगी, सैनिक समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. नेगी, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल और समानता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह नेगी सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल रहेंगे।
  • इस मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा किए जाने की बात कही गई है। प्रतिनिधिमंडल की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया जाएगा।
  • प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के वंचित एवं पिछड़े वर्गों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े प्रमुख विषयों को केंद्रीय मंत्री के सामने रखेगा। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन वर्गों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने और राज्य की जरूरतों के अनुरूप अतिरिक्त सहयोग उपलब्ध कराने की मांग भी रखी जाएगी।
  • प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार तक पहुंचाना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना जरूरी है, ताकि समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के सर्वांगीण विकास को गति मिल सके।
  • उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी और सहयोगी क्षेत्रीय दलों ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले के साथ होने वाली यह मुलाकात राज्य के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के हितों की दिशा में सकारात्मक कदम साबित होगी। प्रतिनिधिमंडल की ओर से सामाजिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के स्तर पर प्रभावी पहल किए जाने की अपेक्षा जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *