Uttarakhand

देहरादून में सनसनी: महिला अपहरण मामले में अब तक खाली हैं पुलिस के हाथ

  • सहस्रधारा रोड पर सरेआम महिला का अपहरण का प्रयास करने वाले बदमाशों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
  • आरोपितों ने काले रंग की स्विफ्ट कार के नंबर को छिपाया हुआ था, जिसके कारण वह सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर नहीं आ पाया। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार को ट्रैक करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो आरोपित उतरे और महिला को पकड़ लिया

  • पुलिस को दी शिकायत में सुषमा वर्मा निवासी सहस्रधारा रोड ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने के लिए निकली थीं। उन्होंने बेटी को नालापानी चौक पर छोड़ा और घर आ रही थीं तो सहस्रधारा रोड स्थित कानकुंज वाली गली के पास पीछे से काले रंग की स्विफ्ट कार तेजी से उन्हें ओवरटेक करते हुए आगे आई। कार की पिछली सीट पर बैठे दो आरोपित उतरे और उन्हें पकड़ लिया।
  • शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि आरोपित लूट की नीयत से आए हैं तो उन्होंने बचाव किया, लेकिन आरोपितों ने गहने नहीं लूटे। इसके बाद उन्हें लगा कि वह उनकी स्कूटी छीनना चाह रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने चाभी अपने हाथ में दबा ली।
  • दोनों आरोपित जबरदस्ती उन्हें उठाने का प्रयास करने लगे तो धक्कामुक्की में स्कूटी उनके पैर में गिर गई। जब वह चिल्लाईं तो आरोपित वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां सफाई कर रही महिलाएं आईं, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *