Uttarakhand

दवा लेने आए कारोबारी की कार में अचानक लगी आग, लौटते ही देखा धू-धू कर जल रही गाड़ी

  • लेने आए एक कारोबारी की कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय कारोबारी वैद्य से दवा लेने गए हुए थे।
  • कोहली गार्डन निवासी कारोबारी गुरप्रीत कोहली गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रामपुर रोड पहुंचे थे। गली संकरी होने के कारण उन्होंने अपनी इनोवा कार को मुख्य सड़क के पास ही खड़ा किया और वैद्य से मिलने चले गए।
  • करीब आधे घंटे बाद जब कारोबारी वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी कार धू-धू कर जल रही थी। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
  • स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल वाहन की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।
  • फिलहाल कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *