Uttarakhand

हरिद्वार में अमित शाह का बड़ा बयान, गायत्री परिवार के समारोह में बोले—भारत दहाड़ रहा है

  • हरिद्वार में गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने पतंजलि योगपीठ परिसर में बने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान गृहमंत्री ने हॉस्पिटल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली।
  • उद्घाटन कार्यक्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
  • इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए बैरागी कैंप पहुंचे। उन्होंने माता भगवती देवी शर्मा और पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या ने गायत्री मंत्र के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जब वे गृहमंत्री अमित शाह को कार्यक्रम का निमंत्रण देने गए थे, तब गृहमंत्री ने इसे केवल गायत्री परिवार का नहीं बल्कि भारत और भारतीय संस्कृति का उत्सव बताया था।
  • डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि आज का समय परिवर्तन का है, भारत केवल जाग ही नहीं रहा, बल्कि दुनिया में अपनी दहाड़ के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के जागरण से ही विश्व का जागरण संभव है और यही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर राष्ट्र रक्षा, राष्ट्र संकल्प और युग निर्माण के संकल्प के साथ सभी एकत्र हुए हैं।
  • कार्यक्रम के मंच पर शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *