Uttarakhand

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

  • जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए पूरी व्यवस्था को संवेदनशील बनाया जा रहा है। सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मूल मंत्र पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर हुई चर्चा

  • मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके इलाकों की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाया जाए। जनसमस्याएं सुनने के उपरांत मुख्यमंत्री खटीमा से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

ये रहे मौजूद

  • इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी, संतोष गौरव, फरजाना बेगम, सुरेश कोली, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडेय, सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *