मृदुल तिवारी की रोती तस्वीरें वायरल, सलमान खान पर भड़की पब्लिक — कहा “इंसान नहीं, शैतान हो तुम”!
छठे हफ्ते का वीकेंड का वार घरवालों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। शुक्रवार को दिखाए गए एपिसोड में जहां अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच तीखी बहस देखने को मिली, वहीं अश्नूर का टास्क से इंकार करने वाला बयान भी खूब सुर्खियों में रहा। माना जा रहा है कि इस हफ्ते ये सभी मुद्दे सलमान खान के सामने उठाए जाएंगे।
लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी। वीकेंड का वार में सलमान ने मृदुल को जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद मृदुल खुद पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। मृदुल के आंसू देखकर दर्शक भावुक भी हुए और गुस्से में सलमान खान पर निशाना साधते दिखे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि सलमान इस बार एकतरफा रवैया अपनाते नजर आए और दो खिलाड़ियों को लेकर उनका व्यवहार बिल्कुल बायस्ड लग रहा है।
सलमान खान ने मृदुल को लगाई फटकार – वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

मंच पर आने के समय मृदुल तिवारी ने शहबाज और सलमान खान के सामने काफी आत्मविश्वास के साथ बातें की थीं। लेकिन शो को ऑनएयर हुए छह हफ्ते बीत चुके हैं और अब तक दर्शक उनके गेमप्ले को सही मायने में समझ नहीं पाए हैं। इसी बात को लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान ने मृदुल को सख्त लहजे में टोका। उन्होंने कहा, “मृदुल, क्या आपको समझ आ रहा है कि आप गेम में हैं भी या नहीं? ऐसा कोई मौका ही नहीं आया जिसमें आपकी राय सुनने को मिली हो।”
सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, “मैं तो आज आपको बेडरूम में भेजने वाला था, क्योंकि आप पूरे हफ्ते कहीं दिखे ही नहीं… वीकेंड पर भी क्यों दिखोगे?” यह सुनकर मृदुल खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने सलमान से कहा, “भाई, मैंने अब तक किसी से झगड़ा नहीं किया।” इस पर सलमान ने जवाब दिया, “किसने कहा कि दिखने के लिए झगड़ा करना जरूरी है?”
सलमान खान की बातों पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर हुई तीखी प्रतिक्रिया
- वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान द्वारा मृदुल तिवारी को डांटने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का गुस्सा खुलकर सामने आया। कई यूजर्स ने शो और सलमान खान पर पक्षपात के आरोप लगाए।
- एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे पूरा शो सिर्फ अमाल और शहबाज को ही हाईलाइट करने के लिए बना है। मृदुल और गौरव भी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें वो स्क्रीन टाइम नहीं मिल रहा।”
- दूसरे यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, “मृदुल बहुत सादगी से खेल रहे हैं, इसीलिए उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। यह वाकई दुखद है।”
- वहीं, एक अन्य यूजर ने शो को सीधा-सीधा बायस्ड बताते हुए लिखा, “ये शो और सलमान दोनों ही पक्षपाती हैं। सिर्फ नेपो किड्स को प्रमोट किया जा रहा है।” एक और दर्शक ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “हर अच्छे इंसान को गलत दिखाने की आदत क्यों है आप लोगों को?”
