उत्तराखंड पुलिस को मिलेगी नई पहचान, वर्दी पर बैज से लेकर टोपी तक में दिखेगा बड़ा बदलाव
- इस बार उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति ध्वज मिला है ऐसे में उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में उत्तराखंड पुलिस को यह राष्ट्रपति पुलिस कलर (निशान) औपचारिक रूप से प्रदान करेंगे। आठ नवंबर को दीपावली के दूसरे दिन राज्य स्थापना दिवस है, लेकिन पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन छह नवंबर को किया जा रहा है।
वर्दी पर भी दिखेगा बदलाव
- वर्दी पर लगने वाले बैच व प्रतीक चिन्ह में बदलाव के बाद पुलिसकर्मियों की वर्दी का स्वरूप भी कुछ हद तक अलग नजर आ सकता है। इससे पहले 2021 में पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस विभाग की वर्दी के लिए मोनोग्राम (बैज) जारी किया था। इस मोनोग्राम को पुलिसकर्मी बाएं बाजू पर लगाकर रखते हैं। इस बैज में भी कुछ परिवर्तन किया जा रहा है।
विभाग पर पड़ेगा करोड़ों रुपये का वित्तीय भार
- पुलिस ध्वज के रंग, वर्दी पर लगने वाले बैज व प्रतीक चिन्ह में बदलाव के चलते विभाग पर चार से पांच करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को भी नई वर्दी खरीदनी पड़ेगी। आईपीएस अधिकारियों के कार्यालयों में पुलिस ध्वज पुराने कलर के हैं, जिन्हें बदला जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभाग के भवनों पर ध्वज का रंग भी बदला जाना है।
