अगर PAK vs UAE मैच हुआ टाई तो कौन मार पाएगा बाजी?

एशिया कप 2025 के ग्रुप-स्टेज के कुछ मुकाबले अभी बाकी रहते हैं, जिससे सुपर-4 की तस्वीर साफ हो जाएगी। भारतीय टीम ने सुपर-4 में पहले ही अपनी जगह बना ली है, जबकि दो टीमें- ओमान और हांगकांग का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है। ग्रुप-बी से बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंचने के लिए जंग लड़ रही है।
अंक तालिका में ग्रुप-बी अंका क्या हाल?
- अगर श्रीलंकाई टीम अफगानिस्तान को हरा देती है तो वह 6 अंक पर अपना ग्रुप-स्टेज राउंड फिनिश करेगी। अगर वह हार जाती है तो उसका क्वालीफिकेशन बेहतर नेट रन रेट के हिसाब से होगा।
- बांग्लादेश की टीम ने अपने 3 मैच में से दो मैचों में जीत हासिल कर 4 अंक हासिल किए हुए हैं, लेकिन नेट रन रेट की वजह से वह दूसरे पायदान पर है।
- अगर अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका को हरा देती है, तो बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें 4 अंक के साथ फिनिश करेगी और दो बेस्ट टीम जिसका बेहतर नेट रन रेट होगा वह आगे सुपर-4 में पहुंच जाएगी।
क्या है ग्रुप ए के हाल?
एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए से भारतीय टीम ने पहले ही सुपर-4 में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। वहीं, इस ग्रुप से ओमान की टीम लगातार दो मैचों में मिली हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है
