Business

GST रेट के पीछे छुपा कंपनियों का खेल, आम ग्राहक बना शिकार

GST रेट कट के बावजूद कुछ कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों के साथ खेल

  • GST Council Meeting के दौरान सरकार ने GST रेट कट का एलान करके आम जनता के लिए बड़ी राहत देने का काम किया। नई जीएसटी दरों की खबर से लोग टैक्स में कटौती का लाभ उठाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • इस बदलाव के तहत कई वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स कम कर दिया गया है, जबकि कुछ उत्पादों पर अब जीरो टैक्स लागू किया गया है।
  • टैक्स में कटौती के बाद कंपनियों का कर्तव्य है कि वे अपने प्रोडक्ट की कीमत नई टैक्स स्लेब के अनुसार तय करें। लेकिन कई कंपनियां इस रेट कट का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने की बजाय भ्रमित करने का काम कर रही हैं।

कैसे कुछ कंपनियां कर रही हैं आपको गुमराह

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में मामूली बदलाव करके उन्हें नए मॉडल के रूप में बाजार में बेच रही हैं। लेकिन इनमें GST लागू होने से पहले वाला दाम पहले से ज्यादा है। इस तरह कंपनियां नई GST रेट कट से होने वाले नुकसान की भरपाई कर रही हैं।
  • सरल भाषा में कहा जाए, तो टैक्स में कटौती के बावजूद इसका फायदा आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।
  • उभोक्ता मंत्रालय इन सभी शिकायतों को सुनने और कार्रवाई करने के लिए तैयार है। कंपनियों द्वारा की जा रही प्राइस हेरा-फेरी की शिकायतें सीधे रेवेन्यू इंफोर्समेंट के साथ जोड़ी जाएंगी, ताकि नियमों का उल्लंघन रोका जा सके।
  • साथ ही सरकार सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों पर भी नजर रखेगी।
    अगर आप भी इस धोखाधड़ी का शिकार हैं, तो आप आसानी से मोबाइल फोन से घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

WhatsApp से शिकायत दर्ज करने का तरीका

  1. सबसे पहले 8800001915 नंबर पर Hi लिखकर भेजें।

  2. फिर हिंदी या अंग्रेज़ी में अपनी पसंद की भाषा चुनें।

  3. Register Grievance वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

  4. अपना राज्य और शहर चुनें।

  5. अब उस प्रोडक्ट से संबंधित विवरण भरें:

    • इंडस्ट्री

    • कैटेगरी

    • कंपनी का नाम

    • प्रोडक्ट की कीमत

  6. अपनी शिकायत लिखकर दर्ज करें।

  7. अगर कोई दस्तावेज़ है, तो उसे अपलोड कर दें।

सफलतापूर्वक शिकायत दर्ज करने के बाद आपको शिकायत नंबर मिलेगा।


शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें?

  1. ऊपर दिए गए नंबर 8800001915 पर फिर से Hi लिखकर भेजें।

  2. अब नया रजिस्टर या स्टेटस चेक में से कोई एक विकल्प चुनें।

  3. अपनी भाषा का चयन करें।

  4. अंत में शिकायत नंबर दर्ज करें और स्टेटस देख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *