International

“भूकंप के तेज झटकों से चीन में तबाही, 100 से ज्यादा घर हुए प्रभावित, 7 घायल”

  • उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह भूकंप 5.6 तीव्रता का था, जिसने कई घरों में दरारें पैदा कर दी और लोगों में डर का माहौल बन गया।
  • चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप में 7 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, किसी भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है और चोटें भी गंभीर नहीं हैं।

भूकंप से 8 घर हुए ध्वस्त, गांसू में हड़कंप

  • चीनी अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 5:49 बजे उत्तर-पश्चिमी चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप का केंद्र लांझोऊ से लगभग 140 किलोमीटर दूर और जमीन की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
  • स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के कारण कम से कम 8 घरों को नुकसान हुआ। हालांकि, प्रशासन ने पुष्टि की है कि किसी भी जानमाल की बड़ी हानि नहीं हुई है।
  • चीन की सरकार के अनुसार, भूकंप इतनी तेज था कि इलाके में मौजूद 100 से ज्यादा घरों में दरार आ गई और 8 घर पूरी तरह से धराशायी हो गए। इस आपदा में 7 लोगों को चोटें भी आईं हैं, मगर सभी खतरे से बाहर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *