Uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी बनी परेशानी, अगले महीने मिल सकती है नई टीम

  • उत्तराखंड कांग्रेस में प्रस्तावित छोटी कार्यकारिणी को लेकर संगठन में दुविधा की स्थिति बनी हुई है। सीमित पदों के कारण कई वरिष्ठ नेताओं और क्षत्रपों में असंतोष पनपने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा से पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं को दिल्ली बुलाकर सहमति बनाने की कवायद की जा सकती है।
  • करीब दो महीने पहले नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक नई टीम मिलने की संभावना है। कांग्रेस हाईकमान इस बार उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने और गुटबाजी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से 60 से 70 सदस्यों की सीमित कार्यकारिणी के फार्मूले पर काम कर रहा है।
  • इससे पहले सांगठनिक ब्लॉक अध्यक्षों की नई सूची जारी की जाएगी, जिसके लिए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि 31 जनवरी तक ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *