Uttarakhand

केदारनाथ धाम में मौसम का कहर, दूसरे दिन भी बर्फबारी से ठंड बढ़ी

  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है और दूसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। केदारनाथ धाम में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जमकर बर्फबारी हुई, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में शीतलहर और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
  • लगातार खराब मौसम के चलते अधिकांश लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप से दैनिक गतिविधियां ठप नजर आ रही हैं।
  • मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार रात से ही केदारनाथ धाम सहित 6000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को पूरे दिन बर्फबारी होती रही और शुक्रवार शाम तक केदारनाथ में करीब एक फीट तक बर्फ जम गई
  • इसके अलावा तुंगनाथ, त्रियुगीनारायण, मद्महेश्वर, चोपता और दुगलविट्टा जैसे क्षेत्रों में भी सुबह से लगातार बर्फबारी होती रही, जो दिनभर जारी रही। वहीं घाटी क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड का असर और तेज हो गया है।
  • चोपता–मंडल मोटर मार्ग पर बर्फ जमने से वाहन फिसलने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन की ओर से लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *