Uttarakhand

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी से बदला मौसम, सभी सीमा मार्ग किए गए बंद

  • वर्षा और बर्फबारी के बाद सीमांत जिला पिथौरागढ़ में मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। आसपास की सभी ऊँची चोटियाँ बर्फ से लकदक नजर आ रही हैं, जिससे क्षेत्र की खूबसूरती और भी बढ़ गई है।
  • हालांकि, लगातार बर्फबारी के चलते सभी सीमा मार्ग बंद हैं। फिलहाल थल-मुनस्यारी, तवाघाट-लिपुलेख, सोबला-दारमा और धापा-मिलम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है।
  • थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि से पातलथोड़ तक बर्फ हटाने का कार्य बर्फ लोडर मशीन की मदद से जारी है। प्रशासन के अनुसार अपरान्ह तक इस मार्ग के खुलने के आसार जताए जा रहे हैं।
  • वहीं, लिपुलेख, मिलम और दारमा सीमा मार्गों के जल्द खुलने की संभावना फिलहाल नहीं है, क्योंकि ऊँचाई वाले इलाकों में अभी भी भारी बर्फ जमी हुई है।
  • मुनस्यारी क्षेत्र में गुरुवार सुबह से मदकोट और जौलजीबी मार्ग के जरिए वाहनों का संचालन शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है।
  • ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *