Uttarakhand

उत्तराखंड: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल, रचा नया इतिहास

  • उत्तराखंड के राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास में 6 जुलाई का दिन एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) अब राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बन गए हैं। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के करीब 19 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम किया है।
  • इससे पहले उत्तराखंड के दूसरे राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक कुल 1,755 दिनों तक राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। अब लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस रिकॉर्ड को पार करते हुए उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बनने का गौरव हासिल किया है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, रिवर्स पलायन, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार कार्य किया। विभिन्न विश्वविद्यालयों और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी चर्चा का विषय रही है।
  • देवभूमि उत्तराखंड, जिसे वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है, के लिए यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। एक प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारी से राज्यपाल बने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का यह रिकॉर्ड प्रदेश के संवैधानिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *