Uttarakhand

CM धामी का बड़ा एलान: क्रिकेटर स्नेहा राणा को 50 लाख का पुरस्कार — मुख्यमंत्री ने फोन पर दी बधाई

  • उत्तराखंड की बेटी और टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर स्नेहा राणा को बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली स्नेहा राणा के शानदार खेल और ऐतिहासिक प्रदर्शन को देखते हुए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है।
  • सीएम धामी ने स्नेहा राणा से फोन पर बात कर उनके हौसले, संघर्ष और निरंतर बेहतरीन खेल की तारीफ करते हुए विश्व कप में शानदार परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेहा का यह प्रदर्शन सिर्फ खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेहा राणा ने मेहनत, संकल्प, अनुशासन और अपनी प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम वैश्विक स्तर पर चमकाया है। उनका खेल आने वाली पीढ़ियों के लिए विशेषकर बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा है।
  • सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, सुविधा और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां आज देश-विदेश में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रर्दशन इसका बेहतरीन उदाहरण है।
  • मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर स्नेहा राणा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह आने वाले समय में भी टीम इंडिया और उत्तराखंड का नाम ऊंचा करने के लिए मेहनत और संघर्ष जारी रखेंगी।
  • उन्होंने कहा कि इस प्रोत्साहन से उनका मनोबल और मजबूत हुआ है तथा यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा जो भारतीय महिला क्रिकेट के भविष्य में बेहतर करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *