सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा रेसकोर्स में अर्पित की श्रद्धांजलि
- देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सिर झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब के त्याग, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन हमेशा मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का संदेश देता है।

- सीएम धामी ने गुरुद्वारा परिसर में आयोजित प्रेरणादायी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें गुरु साहिब के अद्वितीय संघर्षों और जीवन-यात्रा को दर्शाया गया था। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्तंभ है।
- इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संगत के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों में सहभागिता की और भोजन प्रसाद वितरण में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारों की सेवा-परंपरा समाज में समरसता, करुणा और मानव सेवा की भावना को मजबूत करती है।

- मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस हमें यह याद दिलाता है कि मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उनका संदेश आज भी हर पीढ़ी को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
