“दिल्ली–बिहार में बढ़ी शीतलहर की चेतावनी, दक्षिण भारत में ‘दितवाह’ का प्रकोप; चेन्नई में जारी रेड अलर्ट”
- उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जबकि दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है, जिससे तापमान तेजी से गिरा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 राज्यों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि आने वाले घंटों में कई राज्यों में तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली का मौसम
- IMD के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से ही घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बनी हुई है। प्रदूषण पहले से ही राजधानी की हवा को दूषित कर चुका है, ऐसे में ठंडी हवाओं की वजह से हालात और बिगड़ सकते हैं।
- मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 3 दिसंबर से शीतलहर की स्थिति और तेज होगी।
उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ी
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। कानपुर, आगरा, इटावा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में आज शीतलहर चलने की आशंका है। पूर्वी यूपी में भी आज मौसम का यही रुख देखने को मिल सकता है।
बिहार में ठंड का असर तेज
- मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार में Cold Wave Alert जारी किया गया है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह का कहर जारी
- हालांकि दितवाह चक्रवात अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसके प्रभाव से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जारी है।
IMD ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू के लिए Red Alert जारी किया है। - दितवाह वर्तमान में पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास सक्रिय है और उत्तर तमिलनाडु–पुडुचेरी तट की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले घंटों में बारिश और हवा की रफ्तार और बढ़ सकती है।
