PM Modi के आगमन से पहले DM का Surprise Late Night Inspection, सुरक्षा व्यवस्था में नहीं छोड़ी कोई कसर
- राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष समारोह को लेकर जनपद में तैयारियां अपने चरम पर हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफआफआई परिसर में पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन और सभी विभागों को 24×7 मोड में काम करने के निर्देश पहले ही मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा चुके हैं।
- इसी क्रम में मंगलवार तड़के जिलाधिकारी सविन बंसल सुबह लगभग 5:30 बजे अचानक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए इस औचक निरीक्षण में DM ने मंच निर्माण, अतिथि बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, VIP मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, टेंट शहर, लाइटिंग और साउंड माउंटिंग जैसी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर कार्य टाइमलाइन आधारित हो, बैकअप प्लान फाइनल रहे और प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व प्रत्येक माइक्रो पॉइंट पर टेस्टिंग एवं रिस्पॉन्स ड्राय रन अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए।
- DM ने सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक पॉकेट प्वाइंट पर भी फील्ड टीम से ग्राउंड पर सीधा इनपुट लिया। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष पर होने वाला यह आयोजन राज्य की पहचान, प्रगति और 25 वर्ष की विकास यात्रा का प्रतीक पर्व है। इसलिए कहीं भी लास्ट मिनट इश्यू या लूपहोल की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि सभी विभाग की वर्किंग PMO प्रोटोकॉल स्टैंडर्ड के अनुरूप और Zero Error Strategy के साथ तैयार की जाए।
