शाहरुख खान ने PM Modi के 75वें जन्मदिन पर किया विश

पीएम मोदी के बर्थडे स्पेशल के तौर पर किंग खान के एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह पीएम साहब को बर्थडे विश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि शाह रुख ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर क्या कहा है।
शाहरुख ने पीएम नरेंद्र मोदी को विश किया बर्थडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के खास अवसर पर हर कोई सोशल मीडिया पर उनको शुभकामनाएं भेज रहा है। बॉलीवुड के अभिनेता शाह रुख खान ने भी इस मामले में अभी भागीदारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से एक्स पर किंग खान का स्पेशल वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह पीएम मोदी को बर्थडे विश करते दिख रहे है।
आज देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन के मौके पर है, मैं आपको ढेर सारी शुभकानाएं देता हूं। सर आपका जो सफर रहा है, एक छोटे से शहर से लेकर ग्लोबल स्टेज तक वह बहुत ही ज्यादा प्रेरणादायक है। इस कहानी में आपका अनुशासन, मेहनत और देश के प्रति समपर्ण दिखाई पड़ता है और सच तो ये है सर की 75 साल की उम्र में आपका जो फेस है, एनर्जी है, वो हम जैसे जवान लोगों को भी पीछे छोड़ देता है। मैं दुआ करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, फिट रहें और खुशहाल रहें।
