चेन्नई में शर्मनाक घटना: युवती से रेप केस में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- तमिलनाडु में दो पुलिसकर्मियों पर एक 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। दोनों आरोपी अधिकारियों को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़िता आंध्र प्रदेश से अपनी मां के साथ फल बेचने के लिए तिरुवन्नामलाई आई थी, तभी यह घटना हुई।
- मामला तिरुवन्नामलाई का है। आरोपी पुलिसकर्मियों ने देर रात पीड़िता और उनकी मां की गाड़ी को रास्ते में रोका और फिर युवती के साथ यह कुकृत्य अंजाम दिया।
- इस घटना ने पुलिस पर विश्वास और सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
पीड़िता ने बयां की आपबीती
- इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल सुरेशराज और पी. सुंदर के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों पुलिसकर्मी इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे।
- पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसे और उसकी मां को एक सुनसान जगह पर ले जाकर अपराध किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर सस्पेंड कर दिया गया है।
विपक्ष ने घटना की कड़ी आलोचना की
- चेन्नई की इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। AIADMK के प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने घटना की कड़ी निंदा की और इसे कानून व्यवस्था पर एक गंभीर कलंक बताया।
- पलानीस्वामी ने कहा कि DMK सरकार को शर्म महसूस करनी चाहिए, और उन्होंने वर्तमान प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि जहां सुरक्षा के जिम्मेदार लोग ही महिलाओं के लिए खतरा बन गए हैं, वह मॉडल स्वीकार्य नहीं है।
- स्थानीय पुलिस महकमा बताता है कि आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
