कोलकाता के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, 2 घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का आवागमन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के संतोषपुर स्टेशन पर आग लगने से स्थानीय ट्रेनों के आवागमन में रोक। दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित एक दुकान में अचानक लगी आग, जिसका असर ट्रेनों पर भी दिखाई दिया गया।
अधिकारियों ने बताया की, आग सुबह करीबन 7:21 बजे लगी थी इससे सियालदा-बज लाइन का रूट बंद हो गया था, और सभी लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया था।
2 घंटे बाद शुरू किया गया रूट
आग ने कुछ ही देर में रेलवे स्टेशन पर मौजूद कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। पूर्वी रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग को बुझा दिया।
