नटालिया और Mridul Tiwari के बिच नोकझोक, मृदुल तिवारी ने दिया नटालिया को धोखा
पोलैंड ब्यूटी नटालिया का बीते हफ्ते बिग बॉस 19 से सफर खत्म हो गया। 2 हफ्ते तक घर में टिकी रहने के बाद वह अपनी भाषा की वजह से इस शो में ज्यादा कंट्रीब्यूट नहीं कर पाईं। हालांकि, जब वह घर में आईं तो उनकी मुलाकात मृदुल से हुई।
मृदुल घर में उनके साथ काफी फ्लर्ट करते थे। दोनों की ये प्यारी सी केमिस्ट्री दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही थी। 2 हफ्ते बाद बिग बॉस 19 के घर से बाहर आईं नटालिया ने हाल ही में अपने सफर के बारे में ढेर सारी बात तो की ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें किन तीन कंटेस्टेंट्स में विनर क्वालिटी दिखाई देती है। इनमें से एक तो ऐसा है, जो मृदुल को कुछ खास पसंद नहीं है।
मृदुल तिवारी ने दिया नटालिया को धोखा
नटालिया ने ये भी बताया कि उन्हें कहीं न कहीं ये लगता है कि मृदुल तिवारी ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने कहा, “जब मैं मृदुल का इंतजार कर रही थी, तो अभिषेक ने आकर मुझपर जबरदस्ती का अटैक किया। मुझे इससे बहुत दुख पहुंचा। उसके बाद मेरा बेड छिन गया, बसीर ने मुझे अपनी जगह दी। इस कारण हम दोनों के बीच थोड़ी टेंशन भी आ गई थी। अभिषेक और मृदुल जब अच्छे दोस्त बने, तो मुझे ऐसा लगा कि मेरे साथ धोखा हो गया”।
