UKSSSC पेपर लीक घोटाले पर बड़ा एक्शन! ग्रुप ‘ग’ की परीक्षा हुई रद्द, जानें आगे क्या होगा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने जानकारी दी कि आयोग को एकल पीठ द्वारा परीक्षा रद्द करने की संस्तुति प्राप्त हुई है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुमोदित कर आयोग को भेज दिया है।
वर्तमान में आयोग की बैठक अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में जारी है, जिसमें परीक्षा रद्द करने पर अंतिम निर्णय लिया जाना है।
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समूह ‘ग’ की स्नातक स्तरीय परीक्षा (UKSSSC Graduate Level Exam) को लेकर अभ्यर्थियों की दो मुख्य मांगें थीं —
-
CBI जांच की मांग, जिस पर सरकार ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं।
-
परीक्षा रद्द करने की मांग, जिसके लिए एक सदस्यीय आयोग गठित किया गया था।
अब इस मामले पर आयोग जल्द ही अंतिम निर्णय ले सकता है। सूत्रों के अनुसार, परीक्षा रद्द करने की संभावना प्रबल मानी जा रही है।
KSSSC पेपर लीक मामला: न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने सौंपी रिपोर्ट, अभ्यर्थियों की मांगों पर होगा फैसला
- UKSSSC पेपर लीक केस से जुड़ी जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकल पीठ ने अपनी रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को सौंप दी है।
- रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह ‘ग’ की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करने का अंतिम निर्णय आयोग को लेना है, लेकिन निर्णय लेते समय अभ्यर्थियों की मांगों और हितों का विशेष ध्यान रखा जाए।
- अब सरकार की अनुशंसा पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) इस मामले पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग जल्द ही परीक्षा रद्द करने या पुन: आयोजित करने पर अंतिम फैसला सुना सकता है।
