जमीन से जुड़ा काम होगा आसान: CM धामी ने लॉन्च किए 6 राजस्व वेब पोर्टल, घर बैठे मिलेगी खतौनी
- पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल लॉन्च कर डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इन पोर्टलों के जरिए अब नागरिकों को घर बैठे सत्यापित खतौनी, भूमि नक्शा, भू-अनुमति और कृषि ऋण जैसी सेवाएं ऑनलाइन मिल सकेंगी।
- लॉन्च किए गए पोर्टलों में ई-भूलेख (अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन और ई-वसूली (ई-आरसीएस) पोर्टल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दफ्तरों के चक्कर खत्म, समय की बचत और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी।
- अब खतौनी की सत्यापित प्रति मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त की जा सकेगी। वहीं भूमि उपयोग अनुमति, कृषि ऋण आवेदन, चार्ज रिमूवल, और राजस्व वसूली की पूरी प्रक्रिया भी डिजिटल कर दी गई है। भू-नक्शा पोर्टल के माध्यम से भूमि मानचित्र निःशुल्क सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध होंगे।
- यह पहल डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों और समान डिजिटल पहुंच को मजबूत करती है।
