Uttarakhand

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन: ऋषिकेश में वन भूमि पर तारबाड़, पुलिस बल तैनात

  • ऋषिकेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में वन भूमि पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग की टीम ऋषिकेश रेंज के अमित ग्राम क्षेत्र में स्थित खाली पड़े बड़े भूमि प्लॉटों पर तारबाड़ कर रही है। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • वन विभाग ने सबसे पहले याचिकाकर्ता विनीता कंडवाल के खाली प्लॉट पर तारबाड़ की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति और विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मौके से हटाया। इसके बाद कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से जारी रही।
  • वन क्षेत्राधिकारी गंभीर सिंह धमांदा के अनुसार, पहले चरण में एक बीघा से अधिक क्षेत्रफल वाले प्लॉटों पर तारबाड़ की जा रही है। इसके बाद आधा बीघा क्षेत्र वाले प्लॉटों को शामिल किया जाएगा।
  • गौरतलब है कि 26 से 28 दिसंबर के बीच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के कई वार्डों में वन भूमि की नपाई और कब्जा चिह्नांकन की कार्रवाई की गई थी। अब उसी प्रक्रिया के तहत खाली पड़ी वन भूमि को सुरक्षित करने के लिए तारबाड़ की जा रही है।
  • यह कार्रवाई जहां वन संरक्षण और न्यायालय के आदेशों के पालन से जुड़ी है, वहीं स्थानीय नागरिकों के अधिकार और पारदर्शिता के लिहाज से भी संवेदनशील मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *