न्याय का भरोसा: त्रिपुरा छात्र इंजेल के पिता से CM धामी की फोन पर बात, हत्यारोपियों पर सख्ती का वादा
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र इंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल फरार होने की आशंका है, जिस पर इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस घटना से व्यक्तिगत रूप से दुखी हैं और पीड़ित परिवार के दर्द को समझते हैं। सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी मजबूती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड हमेशा से सुरक्षित और समावेशी राज्य रहा है, जहां देश-विदेश के छात्र पढ़ने आते हैं—ऐसी घटना सभी के लिए पीड़ादायक है।
- सीएम धामी ने यह भी बताया कि घटना के बाद उनकी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत हुई है।
- उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, परिवार की मदद के लिए त्रिपुरा सरकार से समन्वय भी किया जाएगा।
