Uttarakhand

चारधाम यात्रा के लिए बड़ी खबर, गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा शुरू करने का ऐलान

  • उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एक नया कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गौचर से बदरीनाथ धाम तक शटल सेवा शुरू करने की योजना का ऐलान किया है।
  • यह व्यवस्था केदारनाथ धाम में चल रही सोनप्रयाग-गौरीकुंड शटल सेवा की तर्ज पर लागू की जाएगी। इस शटल सेवा के शुरू होने से बदरीनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
  • दरअसल चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। खासकर जोशीमठ से बदरीनाथ के बीच अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ता है।
  • सरकार का मानना है कि गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा लागू होने से ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रा अधिक व्यवस्थित और तेज होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *