T20 World Cup में टीम इंडिया का कमाल, न्यूजीलैंड को 96 रन से दी करारी शिकस्त
- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।
- भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान अभिषेक शर्मा (52), संजू सैमसन (89) और ईशान किशन (54) ने शानदार पारियां खेलीं। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने तेज रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
- भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
- बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए और पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।
- इस जीत के साथ भारत ने पिछले तीन वर्षों में कई बड़े ICC टूर्नामेंट जीतकर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन से देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
