बड़ी खुशखबरी: GST घटा, PM Modi ने जनता के लिए बनाई खरीदारी आसान
- 22 सितंबर से देशभर में नई, कम GST दरें लागू हो गई हैं। इसके बाद कई रोजमर्रा की वस्तुएँ और खाने-पीने की चीजें सस्ती हो गई हैं। यह कदम न केवल आम जनता के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि कारोबारियों के लिए भी लाभदायक माना जा रहा है।
पीएम मोदी का संदेश
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई GST दरों के लागू होने पर एक ओपन लेटर जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि GST सुधार लगातार जारी रहेंगे और भविष्य में टैक्स का बोझ और कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि GST में कटौती से आम जनता और व्यापार दोनों को काफी लाभ होगा।
पीएम मोदी ने बताया: GST में और कटौती, टैक्स का बोझ घटेगा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेटर में कहा कि सरकार ने भारतीय लोगों की आय और बचत बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं और भविष्य में GST में और कटौती की जाएगी। उन्होंने लिखा, “हम यहीं नहीं रुकेंगे। जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, टैक्स दरों में कटौती जारी रहेगी। जीएसटी सुधारों की प्रक्रिया लगातार चलेगी।”
जीएसटी सुधारों से विकास को मिलेगा बढ़ावा
- पीएम मोदी का मानना है कि जीएसटी में संरचनात्मक सुधार भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे। उन्होंने कहा कि अब GST रजिस्ट्रेशन आसान होगा, टैक्स विवाद कम होंगे और MSME को तेजी से रिफंड मिलेगा।
- साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी, लोगों पर टैक्स का बोझ और कम होगा। नए जीएसटी सुधारों का मकसद बचत और घरेलू उपभोग को बढ़ावा देना है, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके।
2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत की संभावना
- सरकार ने GST रेट सिस्टम में बदलाव करते हुए मल्टी-रेट सिस्टम को सरल बनाया है और इसे 5% और 18% के दो स्लैब में बदल दिया है। इसके लागू होने से अनुमान है कि देश में कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत संभव है।
