Uttarakhand

ड्राई डे पर शराब दुकान में सेंध, ताले तोड़कर चोरी

  • ड्राई डे (26 जनवरी) के दिन बंद पड़ी शराब की दुकान को चोर ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर शराब की पेटियां चोरी करने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश सिंह, निवासी आनंद विहार, सहस्त्रधारा रोड ने कुल्हानगांव स्थित विदेशी मदिरा की दुकान में सेंध लगाई। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी को आईटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
  • आरोपी के पास से ब्लेंडर प्राइड और रॉयल स्टैग की 13 शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने चोरी की।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *