नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता के बीच पहुंचे CM धामी, सरकारी योजनाओं पर लिया सीधा फीडबैक
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा और नववर्ष पर्यटन सीजन को लेकर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक रूट प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि अधिक भीड़ की स्थिति में जाम से बचा जा सके।
- मुख्यमंत्री ने नैनीताल क्लब परिसर और आसपास पैदल भ्रमण किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं, पार्किंग समस्या और शहर से जुड़ी अन्य जनसमस्याओं पर सीधा फीडबैक लिया।
- इस दौरान एसएसपी मंजूनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, नितिन कार्की, अरविंद पडियार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- मुख्यमंत्री धामी सुबह करीब 10 बजे गुरुद्वारा में आयोजित वीर बाल दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे नैना देवी मंदिर में दर्शन करेंगे और मानसखंड योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
