Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में घना कोहरा, दून में कड़ाके की ठंड; तापमान 6 डिग्री तक लुढ़का
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। देहरादून में तापमान करीब 6 डिग्री तक गिरा, जिससे शीतलहर का असर तेज हो गया है। सुबह कोहरे और धुंध के कारण रेल, सड़क और हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं, कई फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं।
- वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय चटख धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बरकरार है। बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड बढ़ गई है, जिसका असर स्वास्थ्य, खेती और बागवानी पर दिखने लगा है।
- मौसम विभाग के अनुसार 2–4 दिन बाद ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
